आजमगढ़। मतदान की उपेक्षा से ही संसद में गलत लोग पहुंच जा रहे हैं। भ्रष्ट
राजनीति को मतदान के वार से ही खत्म किया जा सकता है। इसके लिए सभी को
मतदान करना जरूरी है। वोटर कार्ड बनाने में कोई दिक्कत हो तो आम आदमी
पार्टी मदद के लिए खड़ी है। यह संदेश लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं
ने मंगलवार को मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों से मतदाता
पहचानपत्र बनवाने की अपील की गई।
पार्टी के सिधारी स्थित कार्यालय से निकला मोटर साइकिल जुलूस रैदोपुर, दलालघाट, सदर अस्पताल होते हुए पहाड़पुर से ब्रह्मस्थान, कटरा, चौक कलेक्ट्रटी कचहरी, दीवानी, रेलवे स्टेशन, नरौली होते हुए सिधारी चौराहे पर पहुंचा। जुलूस में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज और स्लोग्न लिखी तख्तियां लिए चल रहे थे। सिधारी पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि
भ्रष्ट राजनीति से छुटकारा पाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान आवश्यक है। मतदान की उपेक्षा से ही संसद में गलत लोग पहुंच रहे हैं। इसे रोकने और राइट टू रिजेक्ट के अधिकार के उपयोग के लिए अपनी गली-मुहल्लों में जिनके पास भी मतदाता पहचान पत्र न हो कार्यकर्ता उनका सहयोग करे व आईडी तत्काल बनवाएं। उन्हाेंने प्रशासन से भी अपील की कि पहचान पत्र का कार्य प्राथमिकता पर कराएं और जो भी सहयोग चाहिए पार्टी के कार्यकर्ता तैयार हैं। जुलूस में कमलेश सिंह आलोक त्रिपाठी उमेश सिंह, सत्यराम यादव, संजय सिंह एडवोकेट, अंजनी कुमार सिंह, रामचंद्र चौहान आदि प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।