बिजली संकट के आंदोलन में जुड़ा गांधी का नाम


जीयनपुर (आजमगढ़) : आम आदमी पार्टी का गठन तो जिले में भी हो गया लेकिन अब तक उसकी गतिविधियां कागजों तक सीमित रहीं। पार्टी के कार्यकर्ता दिग्विजय गांधी ने शुरुआत की तो अब पार्टी की हर तरफ जय-जय हो रही है। हालत यह है कि बिजली संकट से जुड़े आंदोलनों में गांधी जिंदाबाद का नारा लग रहा है।
सगड़ी क्षेत्र के महुला गांव में एक माह से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। इससे पहले ग्रामीणों को उम्मीद थी कि गांधी के आंदोलन में उनका भी भला हो जाएगा लेकिन जब उन्हें पता चला कि पुलिस ने गांधी को जेल भेज दिया है तो ग्रामीणों ने खुद सड़क पर उतरना मुनासिब समझा और शनिवार को जले ट्रांसफार्मर के पास जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गांधी जिंदाबाद का नारा भी लगा। इस मौके पर नागेन्द्र राय, मदन गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, हरीलाल गुप्ता, भगेलू यादव, रामसकल सोनकर, जगदीश सोनकर, बेचू चौहान, गुजराती, बदामी, मीना, सरोज, गुड्डी, गिरजा आदि उपथित थीं।